Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिंकजा

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा हैं। गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने तड़ीपार किया हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त को सहारनपुर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर किया। निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में कदम न रखने की स्पष्ट हिदायत दी गई। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त को 06 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश दिये थे।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में मोहम्मद मिंटू उर्फ खुशहाल पुत्र इलियास निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार थाना रायपुर जनपद देहरादून एक आदतन अपराधी है, जिनके विरुद्ध लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक गतिविधियों से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त का थाना रायपुर पर आपराधिक इतिहास होने एवं अभियुक्त की छवि आम- जनता के मध्य आपराधिक प्रवृत्ती की होने पर जनहित एवं थाना क्षेत्र मे शान्ति व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिगत उक्त अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा आदेश/वाद धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत  अभियुक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये। जिसके अनुपालन में आज अभियुक्त को जनपद सीमा के सहारनपुर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ढोल बजाकर एवं लाउडस्पीकर से मुनादी कर आमजनता के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनपद देहरादून से जिला बदर की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को निर्देशित किया गया कि उक्त 06 माह की अवधि मे अभियुक्त जनपद देहरादून की सीमा मे पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

pahaadconnection

सावित्री बाई फूले ने वंचितों के लिए समर्पित कर दिया संपूर्ण जीवन

pahaadconnection

अग्निवीरो को प्रमाण पत्र सत्यापन में जनप्रतिनिधि से हो रही बाधा

pahaadconnection

Leave a Comment