Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, यूपी – आठ मंत्री और बन सकते हैं

Advertisement

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर मंत्री पद से त्याग पत्र देने की जानकारी साझा की। उधर, भाजपा के सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए प्रदेश सरकार के पांच मंत्री अब भी पार्टी के पद पर भी बने हुए है।

भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। लिहाजा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी ओर से मंत्री पद से इस्तीफा देना तय था। चौधरी ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद की विधिवत कमान संभालने के बाद मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए मंत्री पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता का सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने अनेक अवसरों पर मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया।

Advertisement

प्रदेश सरकार की ओर से चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को संस्तुति भेजी गई।विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या का 15 फीसदी तक मंत्री बनाए जा सकते है। प्रदेश में 403 विधायकों की संख्या के हिसाब से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 60 सदस्य हो सकते है। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे के बाद वर्तमान में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, 15 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री सहित कुल 52 मंत्री है। मंत्रिमंडल में आठ मंत्री और बनाए जा सकते है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईटीयू एरिया ऑफिस एंड इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

pahaadconnection

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

pahaadconnection

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना पीएम की मन की बात कार्यक्रम

pahaadconnection

Leave a Comment