Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

आगरा यूपी।ताजमहल पर बंदरों के आतंक,दर्द भरी यादें लेकर लौट रहे सैलानी, बंदरों के झुंड के आगे सुरक्षा के इंतजाम फेल,

Advertisement

आगरा उत्तर प्रदेश। ताजमहल पर बंदरों की दहशत से सैलानी घबराए हुए हैं। खूंखार बंदर कब हमला कर दें, इस डर से वे ताज देखे बिना मायूस लौट रहे हैं। अब तक कई पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। ताज पर सैलानियों से ज्यादा बंदरों की संख्या होने का वीडियो सामने आया है। दुनिया के सातवां अजूबे ताजमहल बंदरों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। यदि यही हाल रहा तो यहां सैलानी आने से कतराने लगेंगे। खूंखार बदंर हमला न कर दें, यह डर पर्यटकों के दिलों में बना रहता है। जिस रास्ते से होकर पर्यटक ताजमहल के चबूतरे तक पहुंचते हैं, उसके आगे पूल है। इसमें दर्जनों की संख्या बंदर तैराकी करते हैं। झुंड के रूप में बंदर कब झगड़ने लग जाएं और क्रोधित होकर सैलानियों पर हमला कर दें, इसका कुछ पता नहीं रहता है। वीडियो में ताजमहल स्थित मस्जिद से बंदरों का झुंड पूल की तरफ आता दिखाई है। पर्यटक डर की वजह ठिठक उठते हैं और इनसे बच निकलने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाते दिखाई दे रहे हैं। ताज पर बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा के सारे इंतजाम अब तक फेल साबित हुए हैं। बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा कैसे की जाए इसके लिए ताज प्रशासन के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। बंदरों के हमले को रोकने के लिए पहले कुछ सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे लेकिन बंदरों के आतंक को वह भी नहीं रोक पाए। कई बार प्रशासनिक बैठक के बाद एक-दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी टाल दी गई। एएसआई ASI के अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि कई योजनाएं बंदरों को रोकने के लिए बनाई गईं लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे बंदरों के नजदीक न जाएं और अपना खयाल रखें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भीषण समस्या है ग्लेशियरों की बाढ़ का मंडराता खतरा–ज्ञानेन्द्र रावत

pahaadconnection

Kaam Ki Baat: कॉलेज एसाइंमेंट हो या दफ्तर का काम, Google Docs Editor Suite मिनटों में करेगा पूरा

pahaadconnection

12GB RAM , 256GB स्टोरेज, 108MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo A1 Pro 5G, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

pahaadconnection

Leave a Comment