Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने हेम्प ऐक्सपो 2023 के लिए दी शुभकामना –

इंडियन वैद्य
Advertisement

नई दिल्ली | इंडियन वैद्य संस्था द्वारा आगामी 24-25 फरवरी 2023 को मुंबई में हेम्प ऐक्सपो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के आयुर्वेद की प्रमुख कंपनियों के साथ ही आयुर्वेद के प्रमुख डाॅक्टर वैद्य व आयुर्वेद की शिक्षा ले रहे छात्र उपस्थित रहेंगे |

 

Advertisement

इसके लिए इंडियन वैद्य संस्था को लगातार शुभकामनाएं मिल रही है इसी कडी में आज नई दिल्ली में संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेट कर आगामी कार्यक्रम के विषय में माननीय सांसद प्रमोद तिवारी से विस्तार से चर्चा की जिसके पश्चात उन्होंने संस्था के आगामी कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामना दी और कार्यक्रम में भी उपस्थित रहने की बात कही गयी |

Advertisement

प्रमोद तिवारी के नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ड रिकार्ड दर्ज हैं वह देश के एक मात्र राजनेता हैं जोकि एक ही पार्टी के सिंबल पर एक ही विधानसभा से लगातार 9 बार विजयी रहे हैं और वर्तमान समय में राजस्थान से राज्य सभा के सदस्य हैं | इंडियन वैद्य के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रमोद तिवारी जी का बहुत बड़ा व्यक्तित्व है उनके जैसे राष्ट्रीय व्यक्तित्व की शुभकामना हमारे लिए व हमारे संस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | हम सभी भाग्यशाली है समय समय पर हम सभी को प्रमोद तिवारी जी का मार्गदर्शन सहयोग हमें प्राप्त होता रहा है इसके लिए माननीय सांसद प्रमोद तिवारी के प्रति हम सभी आभार प्रकट करते हैं |

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष ने दी अच्छे नागरिक बनने की प्ररेणा

pahaadconnection

शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए डीएम का मास्टर स्ट्रोक

pahaadconnection

डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास

pahaadconnection

Leave a Comment