Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में मनाया गया 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

Advertisement

देहरादून 01 नवम्बर। राजभवन में 13 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान इन राज्यों के उत्तराखण्ड में निवास कर रहे लोगों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आज जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया उनमें आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु़, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ विचारधारा से प्रेरित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कला, संगीत, नृत्य, भोजन, खेल आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके साथ-साथ उनके बीच सांस्कृतिक और भाषाई आदान-प्रदान को बढ़ावा दे रहा है जो भारत की जीवंत संस्कृति की गतिशीलता हमारे सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास को बड़ी प्रेरणा प्रदान करती है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते इस कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय बजट के जन-समर्थक पहलुओं पर प्रकाश डालें: मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा

pahaadconnection

जन्म दिवस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024’’ सम्पन्न

pahaadconnection

Leave a Comment