Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस दे सकती है केवल भ्रष्टाचार की गारंटी : चौहान

Advertisement

देहरादून, 11 मार्च। भाजपा ने कांग्रेस की गारंटी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक ही बात की गारंटी दे सकती है और वह भ्रष्टाचार की गारंटी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरियों में फर्जीवाडे, पेपर लीक एवं नकल माफियाओं को संरक्षण देने वाले अब इन्हें रोकने की 5 झूठी गारंटी दे रही हैं। कांग्रेस की युवाओं के लिए 5 गारंटी पर कटाक्ष करते हुए श्री चौहान ने इन्हे राहुल की आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री का उत्पाद बताया। उन्होंने पलटवार कर कहा कि लगता है वह बिना सोच विचार के गारंटी दे रहे हैं या फिर युवाओं के भविष्य पर डाका डालने वाली अपनी सरकारों के अनुभव के आधार पर दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब वे 30 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी देते हैं तो राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ से युवाओं ने उन्हे क्यों नकारा? वे बताएं कि पहले महाराष्ट्र, बिहार और अब हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कितनी नौकरियां दी हैं? यदि नकल के खिलाफ कानून बनाने की बात करते हैं तो उत्तराखंड के ऐतिहासिक नकल विरोधी कानून का विरोध क्यों किया और राजस्थान में नकल और पेपर लीक का सरकारीकरण क्यों किया गया। उनके शासन में वहां जो भी नियुक्ति परीक्षा हुई उनमें अधिकाश में पेपर लीक हुए और शेष सभी में नकल के किस्सों का अब पुलिस फाइल में खुलासा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वे युवाओं के स्टार्टअप के लिए फंड बनाने की गारंटी दे रहे हैं जबकि मोदी सरकार में लाखों युवा स्टार्टअप से हजारों करोड़ का व्यापार कर रहे हैं। मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि योजना से 2 लाख और 50 हजार तक का ऋण देकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा रहा। इसी तरह जिन्होंने अपने शासनकाल में युवाओं के साथ हमेशा छल करने का काम किया है। प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाकर नकल माफियाओं को संरक्षण दिया। अब वे कालेज से निकलने वाले प्रत्येक युवा को पहली नौकरी देने की झूठी गारंटी दे रहे हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

pahaadconnection

राष्ट्र की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसान का बहुत बड़ा योगदान : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

Leave a Comment