Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नशे में धुत्त युवकों ने नशा मुक्ति केन्द्र में जमकर किया हंगामा

Advertisement

देहरादून। नशे में धुत्त युवकों ने नशा मुक्ति केन्द्र में जमकर हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धि विहार नेहरू ग्राम निवासी गम्भीर सिंह जयाडा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र अमन जयाडा का तुनवाला में नेशनल फाउंडेशन के नाम से नशा मुक्ति केन्द्र्र है। जिसका संचालन दीपक सोनी व उसका पुत्र अमन करता है। इस समय उनके नशा मुक्ति केन्द्र में 45 पेशंन्ट का उपचार किया जा रहा है। गत रात्रि में तुनवाला के चार लडके नशे की हालत में उनके नशा मुक्ति केन्द्र में जबरन गाली गलौच करते हुए घुस आये उनके स्टाफ के साथ मारपीट की गयी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक वह लोग हुडदंग करते रहे। पुलिस के आने पर एक युवक वहां से भाग गये तीन लडकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्होंने अपने नाम दिग्विजय सिंह रावत, हेमन्त सिंह नेगी, अंकित कुकरेती बताये। आज प्रातः उनके सेन्टर के बाहर अंकित चौहान नाम का लडका आया और बोला कि आज तो हमारी गलती थी कि हम तुम्हारे सेन्टर में आये कल अगर चौक पर आये तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं के साथ किया गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें

pahaadconnection

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

pahaadconnection

Leave a Comment