Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में चयन
उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में नियुक्त आरक्षी किशन सिंह का चयन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है।
आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है। इस अवसर पर दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून पुलिस को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मिले ठोस सबूत

pahaadconnection

महत्वपूर्ण अवसरों पर अवश्य पौधरोपण करें : सीएम

pahaadconnection

पूर्व सीएम की किसान यात्रा राजनैतिक जमीन बचाने की असफल कोशिश : महेंद्र भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment