Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में चयन
उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में नियुक्त आरक्षी किशन सिंह का चयन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है।
आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है। इस अवसर पर दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने दिए कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश

pahaadconnection

शिवसेना ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment