Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध स्मैक बरामद

Advertisement

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का एक्शन आज भी जारी रहा। पुलिस ने
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 06.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए डोईवाला पुलिस द्वारा सौग नदी पुल के पास, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिग के दौरान एक अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र मोहनराम निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को 06.23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त स्वयं भी नशे का आदि है, जो पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त उक्त स्मैक में से कुछ मात्रा को स्थानीय नशे के आदि व्यक्तियों को ऊंचे दामो मे बेचकर मुनाफा कमाने तथा बाकी की अपने नशे के लिए इस्तेमाल करने की फिराक में था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सुप्रिया श्रीनेत

pahaadconnection

बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क कर लें अधिकारी : सीएम

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के चार वर्ष के कार्यकाल पर कटाक्ष

pahaadconnection

Leave a Comment