Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास भवन सभागार सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों में जाकर कर्मचारियों से संवाद किया और विभागीय गतिविधियों व चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाएगी

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिग वाले विभाग कार्ययोजना बनाकर लाएं सुधार

pahaadconnection

कोरोना: उत्तराखंड में आज से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए बूस्टर डोज फ्री, सीएम धामी ने की लोगों से अपील

pahaadconnection

महापौर से मिला भाकियू एकता शक्ति का प्रतिनिधिमंडल

pahaadconnection

Leave a Comment