Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में रोज़माउण्ट स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

Advertisement

देहरादून, 16 नवम्बर। देहरादून के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक रोज़माउण्ट स्कूल अपने संस्कारयुक्त, गतिविधि-आधारित और बाल-केंद्रित शिक्षण के लिए जाना जाता है। यहाँ बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें पुस्तकों, कला, संस्कृति, प्रकृति और समाज से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के 30 बच्चों ने सोमवार को प्रातः 11:30 बजे दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों की यह यात्रा उनके लिए पुस्तकों की दुनिया से साक्षात्कार का एक मनोरम और ज्ञानवर्धक अवसर बन गया था।

बच्चों के आगमन पर केन्द्र की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों को दून पुस्तकालय के इतिहास, उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में सरल भाषा में बताया गया।  कहा गया कि पुस्तकालय केवल किताबें रखने का स्थान नहीं है, बल्कि यह विचारों, कल्पनाओं और सपनों को पंख देने वाली जगह है। बच्चों ने बड़ी जिज्ञासा और उत्साह के साथ यह  बातें सुनीं।

Advertisement

भ्रमण की शुरुआत बाल पुस्तकालय कक्ष से हुई। रंग-बिरंगी अलमारियों में सजी कहानियों की किताबें, चित्रकथाएं, कविताएं, पहेलियां और ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकें देखकर बच्चे प्रसन्न हो उठे। उन्होंने अपनी पसंद की किताबें उठाईं, चित्र देखे और शिक्षिकाओं से उनके बारे में प्रश्न पूछे। कहानी की किताबों के साथ-साथ पजल्स और अन्य शैक्षणिक खेलों ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बच्चों ने समूहों में पजल्स सुलझाए, चित्रों को जोड़ा और कहानियों पर बात की । इस दौरान पूरा कक्ष उनकी हँसी, उत्सुकता और जिज्ञासा से गूँज उठा।

इसके बाद बच्चों ने जुगल किशोर पेटशाली संग्रहालय का अवलोकन किया।  बच्चों को संग्रहालय में रखी विभिन्न वस्तुओं, प्राचीन उपकरणों, दस्तावेज़ों, चित्रों और उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के बारे में रोचक ढंग से जानकारी दी गई। बच्चों ने हर वस्तु को ध्यान से देखा और उसके उपयोग व इतिहास के बारे में प्रश्न भी किए। यह अनुभव उनके लिए किसी जीवंत इतिहास की कक्षा जैसा था।

Advertisement

बच्चों ने हिमालय अध्ययन केन्द्र, अध्ययन कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, शोध एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ तथा पुस्तकालय व सन्दर्भ कक्षों को देखकर समझा कि एक पुस्तकालय के पीछे कितनी मेहनत, व्यवस्था और शोध कार्य होता है।  बच्चों को यह भी बताया गया कि पुस्तकें किस प्रकार व्यवस्थित की जाती हैं, उनका संरक्षण कैसे होता है और पाठक अपनी मनपसंद पुस्तक कैसे खोज सकते हैं।बच्चों ने इस दौरान अनुशासन, जिज्ञासा और सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

भ्रमण के समापन पर बच्चों को अल्पाहार भी दिया गया।  शिक्षिकाओं ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इनसे बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सीखने की ललक बढ़ती है। विद्यालय की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

बच्चों के इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी, पुस्तकालयाध्यक्ष डी. के. पाण्डे, संग्रहालय के मानद सलाहकार डॉ. लालता प्रसाद व वरिष्ठ शोध सहायक सुंदर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

कुल मिलाकर यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके मन में पुस्तकों और पुस्तकालय के प्रति एक नई रुचि और लगाव भी पैदा कर गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यमंत्री ने किया विभिन्न ग्रोथ सेंटरों का निरीक्षण

pahaadconnection

पुलिस अधिक्षक चम्पावत ने दी सम्मान मिलने पर बधाई

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

pahaadconnection

Leave a Comment