Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कैबिनेट मंत्री ने की अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना

Advertisement

अल्मोड़ा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद में सोमवार से डिजिटल स्वगणना शुरू हो गई है। पहले दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना की। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्वगणना में भाग लिया।

जनपदवासी 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक स्वगणना पोर्टल पर मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना वैकल्पिक है और नागरिक निर्धारित अवधि में अपनी सुविधा के अनुसार इसे पूरा कर सकते हैं। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। 5 से 9 जनवरी 2027 तक संशोधन चरण चलेगा।

Advertisement

स्वगणना के लिए पोर्टल पर उत्तराखंड और अपनी पसंद की भाषा चुनें। मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करने के बाद मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरें। नाम, जन्मतिथि या आयु, शिक्षा, मातृभाषा और कामकाज से संबंधित जानकारी पहले से तैयार रखने से विवरण भरने में सुविधा होगी। विवरण जमा करने से पहले उसकी जांच कर लें। आधिकारिक पोर्टल है।

विवरण सफलतापूर्वक जमा करने पर प्राप्त स्वगणना आईडी को लिखकर या उसका स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें। घर-घर गणना के दौरान जब प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराएं, ताकि वे पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान कर सकें।

Advertisement

जनगणना से प्राप्त अद्यतन आंकड़े अल्मोड़ा के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों का आकलन करने तथा उनके अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने में सहायक होंगे। जनपदवासियों से अपील है कि वे 30 नवंबर तक स्वगणना में भाग लें और अपने परिवार की जानकारी सही एवं पूरी दर्ज करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पॉलीकिड्स ने किया नई शाखा का शुभारंभ

pahaadconnection

उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने चमोली की दुखद घटना के घायलों का जाना हाल चाल

pahaadconnection

Leave a Comment