Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस गौ तस्करों पर सख्त नज़र आ रहीं हैं। पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अवैध कटान हेतु लाये गये गौ वशींय बछडे व अवैध कटान में प्रयुक्त औजारों को बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने 02 अन्य साथियों के साथ गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद मे समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त, संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि में पटेलनगर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गौवंशीय पशु को अवैध रूप से कटान के लिये ले जाने की सूचना प्राप्त हुई।

Advertisement

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत सोशल बलूनी स्कूल को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खाली प्लॉट से गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आये 01 अभियुक्त  शाहनवाज पुत्र मुनव्वर निवासी: कुरैशियन मौहल्ला, बडी मस्जिद थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्त के दो अन्य साथी साकिब पुत्र इस्तकार निवासी खेडी सिकरोडा भगवानपुर हरिद्वार हाल निवासी मदीना मस्जिद के पास ब्राहमणवाला पटेलनगर व साहयान पुत्र सलीम निवासी: कारगी ग्रांट थाना पटेलनगर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पशु कटान हेतु लाये गये गौवंशीय बछडे व पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाडी, छुरी व अन्य औजारों को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध सख्या: 870/26 धारा: 11/3/6 उ. गउ संतान संरक्षण अधि., 11/3 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कुरेशियन मौहल्ला गंगोह जिला सहारनपुर का रहने वाला है तथा पिछले कई वर्षौं से गौकशी का कार्य कर रहा है तथा पूर्व में भी कई बार गौकशी के अपराध में जेल जा चुका है। आज भी अभियुक्त द्वारा अपने दो अन्य साथियों साकिब व साहियान के साथ एक गाय के बछडे को चोरी किया था, जिसे वह अवैध रूप से काटने तथा उसके मास को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में फरार अभियुक्त के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

pahaadconnection

हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है : पीएम

pahaadconnection

17 अगस्त को मनाया जायेगा घी संक्रांति का त्योहार

pahaadconnection

Leave a Comment