Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता

Advertisement

देहरादून। यातायात पुलिस देहरादून ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बताया की आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन किए जाने के संबंध में जागरुकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस देहरादून की अपील हैं की हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें। राइडर के साथ पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट अनिवार्य हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का पालन कराए जाने के दृष्टिगत आमजन के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में आज यातायात पुलिस देहरादून द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख जक्शनों पर दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर यात्रा करने वाले व्यक्तियों (पिलियन राइडर) को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर नियुक्त उप निरीक्षक/अ.उ.नि. यातायात /सीपीयू द्वारा दोपहिया वाहनों पर सवार चालक (राइडर) एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) दोनों के लिए हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता के संबंध में पंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस देहरादून की अपील है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुष्प वर्षा से हुआ यात्रा का स्वागत

pahaadconnection

रोड़-रेज की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

गुरुपूर्णिमा शिष्य के श्रद्धा का आत्म निरीक्षण : शैलदीदी

pahaadconnection

Leave a Comment