Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रपति ने किया डॉ. मनीषा निगम को सम्मानित

Advertisement

श्रीनगर गढ़वाल, 7 सितंबर । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति ने डॉ. मनीषा को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।
इस राष्ट्रीय सम्मान से एक दिन पूर्व, 4 सितंबर 2026 को डॉ. मनीषा को प्रधानमंत्री आवास पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री के साथ विशेष संवाद का विशिष्ट अवसर भी प्राप्त हुआ। उच्च शिक्षा श्रेणी के कुल 21 पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से केवल दो शिक्षकों को इस विशेष संवाद के लिए चुना गया था, जिनमें डॉ. मनीषा भी शामिल थीं।
प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान डॉ. मनीषा की शैक्षणिक यात्रा, शिक्षण-पद्धतियों, शोध कार्य एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अकादमिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने उनके शिक्षण एवं शोध कार्यों में विशेष रुचि लेते हुए उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. मनीषा ने इस अवसर पर अपने शिक्षण अनुभवों तथा वर्तमान शोध कार्यों और उच्च शिक्षा में अपने योगदान को साझा किया।
इसके अगले दिन 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर डॉ. मनीषा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके अकादमिक एवं व्यावसायिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट शिक्षण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता तथा उच्च शिक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. मनीषा को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. मनीषा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और यह उनके शिक्षण के प्रति समर्पण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को प्रतिबिंबित करती है।
माननीय प्रधानमंत्री के साथ विशेष संवाद के लिए चयनित होना और उसके अगले ही दिन माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होना डॉ. मनीषा की अकादमिक यात्रा को विशेष रूप से गौरवपूर्ण बनाता है।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. मनीषा की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर अकादमिक उत्कृष्टता की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

16 अप्रैल को किया जाएगा महाअष्टमी पर कन्या पूजन

pahaadconnection

कालसी में होंगी यमुना आरती, सात करोड़ रुपए से होगा घाट का निर्माण

pahaadconnection

विश्वविद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू हो शैक्षिक कैलेंडरः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment