Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsस्वास्थ्य और फिटनेस

बच्चो को हो रही हे बार बार खांसी तो अपनाये ये घरेलु उपाय

Advertisement

छोटे बच्‍चों और शिशु को खांसी के इलाज के लिए दवाएं नहीं दी जा सकती हैं, इसलिए बच्‍चों में खांसी का उपचार घरेलू उपायों से किया जाना ज्‍यादा सुरक्षित और कारगर रहता है। खांसी बहुत पीड़ादायक होती है और बच्‍चों को खांसी हो जाए तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहीं, दो साल से कम उम्र के बच्‍चों को डॉक्‍टर के पर्चे के बिना मिलने वाली दवाएं (ओटीसी) दवाएं भी नहीं दी जा सकती हैं। तो चलिए आपको बच्चों की खांसी के घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं।

१) शहद :

छोटे बच्‍चों के लिए शहद खांसी की दवा का काम करता है। ये बलगम और कफ को पतला कर बाहर निकाल देता है। आप एक साल से अधिक उम्र के बच्‍चों को खांसी से निजात पाने के लिए एक चम्‍मच शहद रोज खिलाएं। ये खांसी को गंभीर रूप लेने से रोकता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

२)भाप :
गले में जमा बलगम को साफ करने के लिए बच्‍चे को गर्म भाप दिलवाएं। इससे शिशु को आराम मिलेगा। आप बाथरूम में गर्म पानी के धुएं में शिशु को कुछ मिनट बैठाकर भी भाप दिलवा सकती हैं। सुरक्षा के तौर पर इस दौरान आपको भी बच्‍चे के साथ बैठना होगा।

Advertisement

३)पानी :
खांसी होने पर शिशु को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ दें। कैफीन-फ्री चाय, सूप या नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पीीने से बलगम साफ होने में मदद मिल सकती है और गले में खराश का इलाज भी होता है। इसके अलावा दिनभर में बच्‍चे को पानी भी अधिक पिलाएं।

४)सिर ऊँचा  रखना :
शिशु का सिर थोड़ा ऊंचा कर के लिटाएं। इससे उसे सांस लेने में आसानी होती है। गर्दन के पीछे तकिया लगा दें जिससे बच्‍चे का सिर आसानी से ऊपर उठ सके।

Advertisement

५)अजवायन और लहसुन की भाप :
लहसुन की दो से तीन कलियां और दो चुटकी अजवाइन लेकर तवे पर एक मिनट के लिए भून लें। इस मिश्रण को ठंडा होने पर बच्‍चे के पास रख दें। इसकी खुशबू से बच्‍चे की खांसी-जुकाम के इलाज में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएसपी ने की चलाये जा रहे अभियानों की थानेवार समीक्षा

pahaadconnection

आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम

pahaadconnection

नव नियुक्त आयुक्त विनय शंकर पांडे ने किया कार्यभार ग्रहण

pahaadconnection

Leave a Comment