Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

Amit Shah Odisha Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ओडिशा के आ गए हैं अच्छे दिन, राज्य का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं

Advertisement

भुवनेश्वर, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ओडिशा के कटक में ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने प्रजातंत्र के 75वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,’आगामी दिनों में ओडिशा का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। वर्तमान समय में ओडिशा के अच्छे दिन आए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा

Amit Shah Odisha Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ओडिशा के आ गए हैं अच्छे दिन, राज्य का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं

भुवनेश्वर, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ओडिशा के कटक में ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने प्रजातंत्र के 75वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,’आगामी दिनों में ओडिशा का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। वर्तमान समय में ओडिशा के अच्छे दिन आए हैं।

Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा

  • गृहमंत्री ने कहा कि ओडिशा के अच्छे दिन आए हैं, यह कहने पीछे कारण भी है। उत्कल प्रांत के गरीब घर में जन्मी द्रौपदी मुर्मु आज महा महिम द्रौपदी मुर्मु बन गई है, यह ना सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश के गरीब व आदिवासी लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है।
  • गृहमंत्री ने कहा कि आज देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, आदिवासी मंत्री विशेश्वर टुडू ओडिशा से हैं। इतनी ही नहीं रिजर्व गवर्नर भी ओडिशा से हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में ओडिशा को जिस प्रकार से प्रतिनिधित्व मिल रहा है। ऐसा प्रतिनिधित्व इससे पहले कभी नहीं मिला था। गृहमंत्री ने कहा कि ओडिशा के अन्दर विकास की अपार संभावनाएं खुली है। यहां दरिया भी है व्यापार की उज्ज्वल परंपरा भी है। धरती खनिज संपदा से भरी हुई है।
  • उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर विकास की गाड़ी को आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में ओडिशा का उज्जवल भविष्य मैं देख रहा हूं। उत्कल प्रांत सांस्कृतिक विरासत का धनी है। भाषा, भाषा का गौरव, यहां की नाट्यकला, साहित्य महान है। इसी विरासत को हमें आगे ले जाना है।’

समारोह में और किन-किन लोगों ने रखे अपने विचार

समारोह में केन्द्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, वरिष्ठ साहित्यकार पद्मविभुषित प्रतिभा राय एवं सांसद भर्तृहरि महताब प्रमुख ने भी अपने विचार रखे। सभी ने स्व. प्रजातंत्र के प्रतिष्ठाता तथा स्वतंत्रता सेनानी डा. हरेकृष्ण महताब की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। कल हिरोशिमा क्रांति दिवस है। स्वतंत्रता सेनानियों को मैं प्रणाम करता हूं। ऐसे समय में प्रजातंत्र के 75 वर्ष पूर्ति एक अमृत संयोग है।
उन्होंने कहा कि इस खुशी के अवसर पर आप सभी को प्रजातंत्र परिवार को अभिनंदन देता हूं। खुशी की बात है कि इस कार्यक्रम में हमारे साथ गृहमंत्री अमित शाह भाग लिए हैं। मैं उन्हें ओडिशा में स्वागत करता हूं। मीडिया अपना कर्तव्य बिना पक्षपात के निभाए, बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं को उठाए, मैं कामना करता हूं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे दायित्वधारी : भट्ट

pahaadconnection

दिल्ली के विधायक 66% बढ़ोतरी के बावजूद सबसे कम वेतन पाने वाले विधायको में हो सकते हैं |

pahaadconnection

अखिलेश पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज कहा :वो न राम के वंशज हैं न कृष्ण के

pahaadconnection

Leave a Comment