Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
देश-विदेश

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी…इनके आगे मात्र एलन मस्क और जेफ बेजोस…पढ़िए कितनी है संपत्ति

Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स के ताजा आंकड़े से इसका खुलासा हो रहा है

नई दिल्ली गौतम अडानी एक जाना माना भारतीय धनकुबेर का नाम जिनकी संपत्ति अब $137 बिलियन डॉलर को पार कर गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के तीसरे सबसे धनाढ्य व्यक्ति हो गए हैं। दुनिया के धनवानों में उनसे आगे अब एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स के ताजा आंकड़े से इसका खुलासा हो रहा है। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की कुल संपत्ति $251बिलियन डॉलर है। अमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति $153 बिलियन डॉलर है। अडानी के लुई बुईटन के प्रमुख के प्रमुख बनार्ड अनार्ल्ट को पीछे छोड़ दिया है।ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार पहली बार किसी एशियाई ने दुनिया सबसे धनी तीन लोगों की सूची में अपनी जगह बनाई है। भारतीय टाइकून मुकेश अंबानी और चीन स्थित अलीबाबा समूह के जैक मा अन्य अमीर एशियाई इस ऊंचाई तक नहीं पहुंच सके हैं। गौतम अडानी अडानी समूह के संस्थापक हैं, जो देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है। इस समूह को देश का सबसे बड़ा कोयला व्यापारी भी कहा जाता है। अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा 31 मार्च 2021 में 5.3 बिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया गया था। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की ब्लूमबर्ग की प्रोफाइल पर प्रकाश डालता है।
गौतम अडानी पहली पीढ़ीके उद्यमी है और अडानी समूह में 7 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध संस्थाएं शामिल है। जिनमें उर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पोर्ट्स और हवाई अड्डे शामिल है। समूह ने अपने व्यापारिक क्षेत्र में भारत में नेतृत्व की स्थिति स्थापित की। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी समूह भारत का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियां अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन शामिल है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

pahaadconnection

PM मोदी 9 मार्च को आएंगे अहमदाबाद, क्रिकेट मैच का नजारा ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथे देखेंगे

pahaadconnection

राष्ट्रपति ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

pahaadconnection

Leave a Comment