Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेशराजनीति

भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनेंगे या नहीं,फाइनल वोटिंग आज होगी खत्म, 5 सितंबर को आएंगे नतीजे

Advertisement

ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुनाव अंतिम पड़ाव पार करने वाला है. पिछले कई हफ्तों से जारी प्रधानमंत्री की यह दौड़ अब खत्म होने जा रही है. वोटिंग आज शाम पांच बजे समाप्त होने के बाद सोमवार को नतीजों का ऐलान किया जाएगा.ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के लिए कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य शाम पांच बजे तक वोट कर सकते हैं. इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और अधिकारी वीकेंड के दौरान वोटों का आकलन करेंगे. नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान सोमवार पांच सितंबर को दोपहर लगभग 12.30 बजे वेस्टमिंस्टर में किया जाएगा. इस तरह ऋषि सुनक और लिज ट्रस की किस्मत का फैसला पांच सितंबर को होगा. टोरी सदस्यों के वोटों की आधिकारिक गिनती के बाद बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी का पता चलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 1.7 लाख सदस्यों ने वोट किया है.

ए सर्वे में भी लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को पछाड़ा
प्रधानमंत्री चुनाव की इस दौड़ में अब तक जितने भी सर्वे हुए हैं, उसमें ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रस की भारी बढ़त का अनुमान जताया गया है. लेकिन इसके बावजूद ऋषि सुनक ने चुनाव प्रचार खत्म होने तक एडी चोटी का जोर लगाए रखा. नतीजों के ऐलान से पहले YouGov के नए सर्वे में भी लिज ट्रस ने ऋषि सुनक के मुकाबले भारी बढ़त बरकरार रखी है. लिज ट्रस ने तकरीबन हर सर्वे में ऋषि सुनक को पीछे छोड़ दिया है. लिज ट्रस ने अपने चुनाव अभियान में टैक्स कटौती के मुद्दे को जमकर भुनाया. उन्होंने यह वादा भी किया कि चुनाव जीतने पर वह टैक्स में 1.25 फीसदी तक की कटौती करेंगी. वहीं, दूसरी तरफ ऋषि सुनक पूरे चुनाव प्रचार के दौरान टैक्स में इजाफे की पैरवी करते नजर आए. बुधवार रात को अपने चुनाव प्रचार अभियान का समापन करते हुए ऋषि सुनक ने समर्थन करने वाले हर शख्स का आभार जताया. लंदन के वेम्बले स्टेडियम में भीड़ को संबोधित करते हुए ऋषि ने अपनी पत्नी अक्षता और अपने परिजनों का भी शुक्रिया अदा किया. इस दौरान पूरा स्टेडियम  ऋषि, ऋषि के नारों से गूंज उठा.

Advertisement

दो चरणों में होता है ब्रिटेन का चुनावबता दें कि ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता का चुनाव दो चरणों में होता है. पहले चरण में पार्टी के सांसद वोट डालते हैं. आखिरी में दो उम्मीदवारों के बचे रहने तक वोटिंग प्रक्रिया चालू रहती है. इस बार के चुनाव में पांच चरणों में वोटिंग हुई थी, जिसमें दो उम्मीदवार ऋषि सुनक और लिज ट्रस आखिरी दौड़ में रह गए थे.  दूसरे चरण में पार्टी के सदस्यों की ही भूमिका होती है. कंजरवेटिव पार्टी के 1.8 लाख सदस्य पोस्टल वोट के जरिए इन उम्मीदवारों में एक को अपना नेता चुन रहे हैं. दोनों उम्मीदवारों में जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह पार्टी का नेता और अगला प्रधानमंत्री बनेगा. हालांकि, वोटिंग से पहले तमाम सर्वे सामने आए हैं, इनमें ऋषि सुनक पिछड़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

रसोई गैस धारकों में खुशी! केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी की घोषणा

pahaadconnection

1200 वित्तीय साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

आरक्षण-संविधान को कांग्रेस से खतरा : मकवाना

pahaadconnection

Leave a Comment