Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

Advertisement

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवा भाव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है।

Advertisement

इस पुण्य कार्य से हम अनेक लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं समृद्धशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि कि प्रदेश में 52 ब्लड बैंक हैं। अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें, इसके लिए पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा की गई है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहीद हुए देशवासी के आत्मिक कल्याण के लिए अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई

pahaadconnection

Leave a Comment