Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण

Advertisement

चमोली/देहरादून ।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। हेमकुंड साहिब में इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो के लिए नव निर्मित हैलीपेड, ट्रैक रेलिंग, सुलभ शौचालय व अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के साथ मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु दरवार में मत्था टेका।

Advertisement

इसके बाद मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ पहुंचे और यहां पर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बद्रीनाथ में निर्माण कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य सचिव ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने के साथ ही बद्रीनाथ से मूसा पानी ताक बॉर्डर डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, गावर कन्स्ट्रक्शन लि. के प्रोजेक्ट डारेक्टर पीएल सोनी, ईओ सुनील पुरोहित सहित निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब

pahaadconnection

सड़क सुरक्षा की शिक्षा पर ‘‘किड्स कार्निवल’’ का आयोजन

pahaadconnection

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment