Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

बागेश्वर ।

जनपद में गॉंधी जी की 153वीं जयंती हर्शोल्लास के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा राश्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्ष आज के भौतिकवादी युग में सर्वमान्य है। राष्ट्रपिता बाबू ने देश को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी दिलाई और सत्याग्रह व अहिंसा के अस्त्र से देश को आजाद कराया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर षास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्रीजी  जी ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा देकर राश्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खडे़ होने का रास्ता दिखाया। शास्त्रीजी  ने राश्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा शास्त्रीजी   के आदर्ष आज भी देष के विकास में महत्वपूर्ण है। आज का विकसित भारत लाल बहादुर षास्त्री के सपनांे का भारत है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी चन्द्र सिंह इमलाल ने दोनों महापुरुषो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर षास्त्री को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब हम उनके बताये हुए राह पर चलकर उसका अनुसरण करें। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्षो एवं बताये हुए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि गॉधी जी व शास्त्री जी    द्वारा देश  की प्रगति व समाज में समरसता के लिए किए गए त्याग का ही परिणाम है कि आज हम सभी एक आजाद व समृद्ध भारत में आजादी का जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने कहा कि गॉधी जी की सिद्धांत सत्य अंहिसा, अन्तोदय आदि न केवल प्रासांगिक है बल्कि भारतीय समाज की एक मजबूत जड़ के रूप में भी स्थापित है, जो हमें उच्च विचारों एवं परस्पर सहयोग की भावना से जीवन यापन करते हुए एक स्वस्थ व मजबूत समाज बनाने के लिए प्रेरित करते है।

Advertisement

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोषी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अहिंसा व स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। गॉधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में गॉंधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम व अन्य भजनों का गायन किया गया। विकास भवन सहित जनपद के सभी कार्यालयों में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके जीवन वृतांत पर प्रकाष डाला गया।

Advertisement

वहीं प्रातः 06.00 बजे चौक बाजार से प्रभातफेरी निकाली गयी जो बस स्टेषन होते हुए नुमाईषखेत स्थित स्वराज भवन के समीप गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान मंे भागीरथी बाईपास से क्रांस कंट्री दौड का आयोजन किया गया, जिसे पालिकाध्यक्ष सुरेष खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें ओपन पुरूश वर्ग में सूरज जोषी, मोहित कुमार, सौरभ तिवारी तथा महिला ओपन वर्ग में जयोति कोरंगा, निर्मला परिहार, कोमल खडाई क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, वहीं अण्डर-14 बालक वर्ग में हिमाषु प्रथम, दिवस द्वितीय तथा तरूण तृतीय स्थान पर रहे। अण्डर-14 बालिका वर्ग में खुषबु आर्या प्रथम, दीपा कोरंगा द्वितीय व तृतीय स्थान पर लता कोरंगा तो अण्डर-17 बालक वर्ग में मनीश कुमार, योगेष कुमार तथा समीर आर्या क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

Advertisement

इस मौके पर वरिश्ठ कोशाधिकारी जुनैद अनवर, वरिश्ठ प्रषासनिक अधिकारी बालम सिंह बिश्ट, भगत सिंह भौर्याल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी भवगत प्रसाद पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेष आर्या, आपदा प्रबन्धन अधिकारी षिखा सुयाल, सहित कलेक्टेªट, कोशागार, निर्वाचन, आपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रषासनिक अधिकारी रमेष कुमार आर्या ने किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाया

pahaadconnection

दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी। 16 दिसम्बर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को प्रयागराज में समाप्त होगा महाकुंभ

pahaadconnection

Leave a Comment