Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंडज्योतिष

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में कब और कहाँ नजर आएगा और कैसे देखे

Advertisement

आज 25 अक्टूबर यानी दीपावली के अगले दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की वजह से ही 27 साल बाद ऐसा हो रहा है की गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव किया गया है। ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा इस बार दिवाली के अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को नहीं बल्कि 26 अक्टूबर को होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है और इसलिए इस दौरान कोई पूजा—पाठ नहीं की जाती। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है और तभी से पूजा-पाठ वर्जित हो जाते हैं। जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय और भारत के किन राज्यों में दिखेगा ये ग्रहण?

ज्योतिषों के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण आज यानि 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा और सूर्यास्त के बाद भी ग्रहण रहेगा।

Advertisement

ज्योतिषों के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण है और यह मुख्य तौर पर यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में भी कई हिस्सों पर नजर आएगा। यह ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखेगा। इसके अलावा पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। अगर आप सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो NASA और Timeanddate.com दोनों ने इसके लिए लाइव स्ट्रीम लिंक जारी कर दिए हैं। इन लिंक पर जाकर आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान का प्रारम्भ

pahaadconnection

राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित

pahaadconnection

बद्रीनाथ धाम के पंडो, हक-हकूक धारियों को समर्थन

pahaadconnection

Leave a Comment