Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

16 बालक/बालिकाओं को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू किया

Advertisement

देहरादून । 

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आई एसबीटी व शिमला बाई पास चौक देहरादून से कुल 16 बालक/बालिकाओं को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू किया गया। जिनमें से 2 बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया व साथ ही में 4 महिलाओं को बच्चो के साथ भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया।

Advertisement

इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,टी.एन. जौहर सदस्य विशेष किशोर पुलिस इकाई,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से सविता,आसरा ट्रस्ट से राहुल,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रैना रावत, सहदेव त्यागी, चिकित्सा विभाग से अमन ,जिला बाल कल्याण समिति से प्रीति आदि आदि मौजूद रहे। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर 14 बच्चों को राजकीय बालिका निकेतन,शिशु निकेतन केदारपुरम व समर्पण खुला बाल आश्रय गृह भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिव आपदा ने जारी किये हाई अलर्ट में रहने के आदेश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक

pahaadconnection

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदर्शित की गई ‘‘केदारखण्ड से मानसखण्ड’’ झांकी

pahaadconnection

Leave a Comment