Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

नशा नही करने के संबंध में जानकारी दी

Advertisement

देहरादून ।

कोतवाली डोईवाला व एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स कोतवाली डोईवाला, नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत कोतवाली डोईवाला व एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स कोतवाली डोईवाला द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला के नेतृत्व में आज बुल्लावाला इंटर कालेज में छात्रों को स्थानीय नागरिकों, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून से आई डॉक्टरों की टीम व स्थानीय प्रतिनिधि के साथ मिलकर नशा नही करने के संबंध में जानकारी दी गई.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात , पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा आज थाना डोईवाला के बुल्लावाला इन्टर कॉलेज में स्कूली छात्र छात्राओं, स्थानीय नागरिको एवं अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया सभी को नशे के विरूद्द स्थानीय लोगों, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल से आई डॉक्टर की टीम, स्थानीय प्रतिनिधि, अध्यापको व स्कूली छात्र छात्राओं को पुलिस द्वारा नशे का सेवन करने वालों व बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के संवध मे बताया गया व सूचना देने वाले का नाम पुलिस द्वारा गोपनीय रखने के संबंध मे विश्वास दिलाया गया।

Advertisement

बुल्लावाला इंटर कॉलेज डोईवाला में छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को नशा मुक्त अभियान के दृष्टिगत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया साथ ही नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई. थाना क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में जागरूक किए जाने के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान प्रचलित है

Advertisement
Advertisement

Related posts

गणपति महोत्सव में गौरव कुमार ने दी प्रस्तुति

pahaadconnection

आउटसोर्स स्वछता कर्मचारियों के अधिकारों एवं समस्यायों के संबंध में विस्तृत चर्चा

pahaadconnection

मुश्किलें जीवन का अभिन्न हिस्सा : रवीन्द्र पूरी

pahaadconnection

Leave a Comment