Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना-आंध्र के बीच वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रविवार से शुरु होने वाली सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस से संपर्क और सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली से सुबह साढ़े 10 बजे वर्चुअल रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, इससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे रविवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अपने निकटतम रेलवे स्टेशन पर जाएं और वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करें।

Advertisement

 

ट्रेन उद्घाटन के पहले दिन सिकंदराबाद से निकलने के बाद 22 स्टेशनों पर रुकेगी। सोमवार से ट्रेन की नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार देर रात वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से पहले सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वैष्णव ने एक ट्वीट में कहा कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट आउटलेट’से बाजरा खरीदा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

pahaadconnection

महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

pahaadconnection

अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘‘यू-जीनियस 2.0’’ का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment