Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशवातावरण

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

हिमाचल
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जमकर बर्फाबारी हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, बांदीपोरा में भारी बर्फबारी हुई है। बांदीपोरा में बर्फीला तूफान भी आया है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई है।

 

इसमें किसी के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। माना जा रहा है कि बर्फबारी से दिल्ली समेत उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तामपान में गिरावट की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

Advertisement

 

मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हनुमान चालिसा संकिर्तन का आयोजन

pahaadconnection

लोकतंत्र में गाने पर गिरफ्तारी शर्मनाक : विकास नेगी

pahaadconnection

कक्षा 8 के बाद स्कूल ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं के आंकड़े जुटाने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment