Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में जोशीमठ भूधंसाव सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जोशीमठ
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को ऋषिकेश के निकट रायवाला में हुई, जहां पहले दिन केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, संगठन की कार्ययोजना के अलावा जोशीमठ भूधंसाव पर भी चर्चा की गई।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा बैठक में मौजूद रहीं। बैठक के प्रथम सत्र में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों व क्षेत्रों के लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी ताकि पार्टी का और अधिक विस्तार हो।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दिनों के अलावा महत्वपूर्ण महापुरुषों से संबंधित दिवसों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भट्ट ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 से 12 बजे तक का समय प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम के लिए आरक्षित रखे।

वहीं प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव आदित्य कोठारी ने भूधंसाव से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट भी पेश की। कोठारी ने बताया कि संगठन की तरफ से जोशीमठ में चार सदस्यीय आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और प्रत्येक प्रभावित वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार को भी भेजा जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे

pahaadconnection

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment