Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यदेश-विदेशसोशल वायरल

NHAI ने वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की

वित्तीय वर्ष
Advertisement

वन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए निर्बाध और कुशल प्रवेश प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए, एनएचएआई द्वारा निगमित एक कंपनी – भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल का उद्देश्य वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली स्थापित करना और टाइगर रिजर्व के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर फास्टैग के माध्यम से इकोसिस्टम प्रबंधन समन्वय (ईएमसी) शुल्क के संग्रह के लाभ का विस्तार करना है।

फास्टैग प्रणाली टोल प्लाजा पर स्वचालित टोल भुगतान को सक्षम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का इस्तेमाल करती है और पूरे भारत में सभी 4-पहिया और इससे ऊपर के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग-आधारित भुगतान को सक्षम करके, आगंतुक लंबी कतारों और देरी से बच सकते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।

Advertisement

आईएचएमसीएल और वन विभाग के बीच यह साझेदारी स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने और वन के प्रवेश मार्गों पर वाहनों के उत्सर्जन को रोककर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

9 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट मैच: 3100 पुलिस काफिला तैनात, भारतीय टीम भी अहमदाबाद में

pahaadconnection

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

pahaadconnection

बीवीआईसीएएम में 15 जून से शुरू होगा ‘मीडिया समर कैंप-2026’, विद्यार्थियों को मिलेंगे डिजिटल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के गुर

pahaadconnection

Leave a Comment