Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

काफी मशक्कत के बाद खुला अवरुद्ध मार्ग

Advertisement

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद आज प्रात: खोल दिया गया। इस दौरान प्रभावित मार्ग के किनारे सड़क पर चमोली पुलिस के जवानों द्वारा अस्थायी समाधान निकालते हुए पत्थर व मिट्टी से सड़क के गड्ढो को भरकर श्रद्धालुओं व यात्रियों के वाहनों के लिए सुरक्षित राह तैयार कर रहें है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की हमें अपने जवानों की सेवा भावना पर गर्व है।

छिनका के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ अवरूद्ध हो गया था। जिसे खुलवाने हेतु चमोली पुलिस एवं प्रशासन गत दिवस सुबह से ही निरन्तर प्रयासरत थी। कठिन परिस्थितियों में भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर से जेसीबी मशीनों द्वारा मलबा हटाया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री नताशा सिंह एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। चमोली पुलिस आपकी निर्विघ्न, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा हेतु सदैव तत्पर है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

क्रिकेट आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप में एक यादगार सरप्राइज दिया

pahaadconnection

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दी समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर बधाई

pahaadconnection

Leave a Comment