Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हरिद्वार यातायात पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Advertisement

हरिद्वार। हरिद्वार यातायात पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। चंडी चौक पर एएसआई नवनीत त्यागी एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार को यातायात ड्युटी पर नियुक्त किया गया था। ड्युटी के दौरान एएसआई नवनीत त्यागी को चंडी चौक पर लावारिश हालत में एक बैग मिला। जिसको उनके द्वारा खोलकर देखा गया तो उसमें एक लैपटॉप व कुछ अन्य जरुरी सामान रखा हुआ था। एएसआई नवनीत त्यागी द्वारा तत्काल इसकी सूचना कन्ट्रोल रुम को दी। बैग स्वामी को काफी तलाश करने के बाद बैग स्वामी का पता लगाया गया जिनको एएसआई नवनीत त्यागी द्वारा चंडी चौक पर बुलाया गया। और बैग के स्वामी ने अपना नाम रितेश विजय बाड़ी बताया उनके द्वारा बताया गया कि वह मुम्बई के रहने वाले है और वह हरिद्वार घुमने आये हुये थे। इसी दौरान उनका बैग छूट गया था, जिसको वह काफी देर से तलाश कर रहे थे। यातायात कर्मियो द्वारा यात्री को बैग/सामान उनके सुपुर्द किया गया। अपना लैपटॉप व बाकी सामान सुरक्षित पाकर श्री रितेश द्वारा यातायात पुलिस की काफी सराहना की गयी व खुशी व्यक्त की गयी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तुमड़ी आलू की पारंपरिक खेती पर शोध करने की आवश्यकता : कृषि मंत्री

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

pahaadconnection

एम्स ऋषिकेश में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन

pahaadconnection

Leave a Comment