Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे बच्ची को पुलिस ने किया हर की पौडी से सकुशल बरामद

Advertisement

देहरादून, 09 जुलाई। डोईवाला पुलिस ने नाबालिग 13 वर्षीय बच्ची को मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे हर की पौडी हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून निवासी एक महिला ने डोईवाला थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनकी 13 वर्ष की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कही चली गयी है। जिसको उन्होंने काफी तलाश किया, परन्तु उनकी पुत्री कही नहीं मिली। सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तुरन्त थाना डोईवाला पर टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश मे टीमे अलग-अलग स्थानो पर रवाना की गयी। गठित टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिये प्रभावी कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमो से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं निजी  सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम को सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन के आधार पर बालिका का हरिद्वार की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए बारिश होने पर भी लगातार बालिका की तलाश करते हुए मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे बालिका को हर की पौडी हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त बालिका की तलाश मे थाना डोईवाला पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर एकल रूप से भारी वर्षा एवं वर्तमान मे काँवड यात्रा होने पर हर की पौडी हरिद्वार मे भारी भीड-भाड होने पर भी उनके अथक प्रयासो व कडी मेहनत के फलस्वरूप उक्त बालिका को अल्पावधि मे तलाश कर सकुशल परिवारजनो के सपुर्द किया गया, जो की सराहनीय है। गुमशुदा बालिका के परिवारजनो द्वारा बालिका के मिल जाने पर डोईवाला पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की सरहाना की गयी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस और छात्रों का सीधा संवाद: युवा शक्ति को मिला ज्ञान का संबल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदनाएं

pahaadconnection

सीएम से की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment