Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम ने दिये फॉगिंग के साथ ही जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश

Advertisement

देहरादून, 09 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू / चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा व्यापक अभियान चलाते हुए प्राभावित क्षेत्रों एवं उनके आस पास के क्षेत्रों सहित जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई, फॉगिंग के साथ ही जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, बालविकास, शिक्षा, पंचायतीराज विभाग  एवं सभी सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम की संयुक्त टीम के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाते हुए डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के साथ ही जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाए। नगर निगम को फॉगिंग करने, सफाई व्यवस्था बनाने, जल की निकासी के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। सभी कार्यदाई संस्थाओं एवं अन्य निर्माणधीन स्थलों पर पानी न ठहरे इसके लिए कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को  सभी स्कूलों  के प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के नियंत्रण / बचाव हेतु उपाय / निरोधात्मक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये जाने के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समस्त स्कूल प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को बच्चों को फूल पैन्ट और पूरी आस्तीन की कमीज को पहन कर ही स्कूल आना है। प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करने तथा स्कूल / घर के परिसर में कही पर भी डिसपोजल / नाली आदि में पानी एकत्र न हो के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि गर्मी / बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिसमें मच्छरों के प्रकोप के साथ-साथ चिकित्सालयों में डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के रोगियों के आने की सम्भावना बढ़ जाती है। जन सामान्य एवं बच्चों को डेंगू / चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु जनमानस को सावधानी एवं जागरूक रहने की जानकारी दी गई है।

डेंगू/ चिकनगुनिया से बचाव के उपाय :-

Advertisement

अपने घर में कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों आदि का पानी हप्ते में दो बार अवश्य साफ रखें।

सभी पानी की टंकी व जल भण्डारण वस्तुओं को ढक कर रखें।

Advertisement

घर में लगे गमलों के नीचे ट्रे ना लगाए तथा गमलों मे पानी भरा हुआ न रहने दें।

सभी गुलदस्तों मनी प्लॉन्ट पानी के बर्तनों तथा कूलर आदि का पानी सप्ताह में दो बार पूरी तरह खाली कर दें।

Advertisement

टूटे पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे पुराने बेकार टायर आदि इधर-उधर न फेंके क्योंकि इनमें एकमित्र पानी में डेंगू / चिकनगुनिया रोग फैलाने वाला मच्छर (एडीज मच्छर पनपता है।

मच्छर के काटने से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा दिन / रात में सोते समय मच्छरों को मारने वाली मशीनों का प्रयोग करें।

Advertisement

चिडियों एवं जानवरों के पानी पीने के वर्तनों को प्रतिदिन साफ करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन

pahaadconnection

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाला युवक गिरफ्तार

pahaadconnection

सरकार सदन के पटल पर रखेगी लिखित जबाव

pahaadconnection

Leave a Comment