Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने के निर्देश

Advertisement

देहरादून,18 जुलाई। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सब्जी की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सब्जियों की बिक्री में मुनाफाखोरी रोकते हुए जनमानस को उचित दामों पर सब्जी मिले, जिसके लिए टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगी। साथ ही  मंडियों में सब्जियों के मूल्य में एकरूपता रहेे। जिला पूर्ति अधिकारी एवं मंडी निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रत्येक खुदरा एवं फुटकर सब्जी की दुकानों, टेली, रेहड़ी पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा हो तथा प्रत्येक दिन की सब्जी के दरों की सूची प्रेषित करें। उन्होंने प्रत्येक दिन सब्जी की लिस्ट जिला प्रशासन के सोशल मीडिया एकांउट पर प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुनाफाखोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह आदि सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश-

Advertisement

मंडियों  में सब्जियों के मूल्य में एकरूपता रहेे।

प्रत्येक सब्जी की दुकान खुदरा/फुटकर की दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो।

Advertisement

प्रत्येक दिन की सब्जी का मूल्य की सूची सोशल मीडिया पर प्रस्तारित की जाए।

गठित टीम अपने-अपने क्षेत्र में मंडी का नियमित निरीक्षण करें।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दर्दनाक हादसा: कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, दो युवकों की मौत

pahaadconnection

परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन : महाराज

pahaadconnection

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर केक काटकर मनाया उत्सव

pahaadconnection

Leave a Comment