Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून 19 जुलाई। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल युवा इकाई के सदस्य सरदार सिमर चड्ढा द्वारा अपने मोती बाज़ार निवास स्थान पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे कई युवाओं ने और दुकानदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सिमर चड्ढा द्वारा यह पहला रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमे 49 यूनिट रक्त महंत हॉस्पिटल की टीम द्वारा एकत्रित किया गया। इसमें कई युवा ऐसे थे जिन्होंने प्रथम बार रक्तदान किया और उनको रक्तदान करके अच्छा महसूस हुआ। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा सिमर चड्ढा को रक्तदान शिविर लगाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और आगे भी इसी तरह लोगो की बढ़ चढ़ कर सेवा करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर महंत इंद्रेश की टीम से डॉक्टर शिफ़ाली, पीआरओ मोहित चावला, किशन, विपिन मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विदेशी नागरिकों की सूचना न देने पर होटल स्वामी पर मुकदमा पंजीकृत

pahaadconnection

राज्यपाल ने राजभवन गोल्फ क्लब का नाम परिवर्तित कर लोक भवन गोल्फ क्लब किए जाने की अनुमति प्रदान की

pahaadconnection

४ नवंबर को मनाया जाएगा इगास : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

Leave a Comment