Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सूबे के स्कूलों में शौचालय निर्माण को 3.17 करोड़ स्वीकृत

Advertisement

देहरादून, 23 जुलाई। भारत सरकार ने स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत राज्य को 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट (एसबीकेटी) से जारी इस धनराशि से प्रदेश के आकांक्षी जिलों हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों में शौचालयों का निर्माण एवं पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। भारत सरकार द्वारा स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिये राज्य को धनराशि उपलब्ध कराये जाने पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता के दृष्टिगत राज्य सरकार विभन्न पहुलाओं पर काम रही है। जिसमें सभी सरकारी विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि विगत माह उन्होंने इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से बात कर स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत सूबे के प्रत्येक स्कूल में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा। केन्द्र सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से प्रथम चरण में राज्य को 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश के हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जनपद का चयन किया गया है। दोनों जनपदों के राजकीय विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय में बालकों एवं बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी साथ ही स्कूलों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विद्यालयों की सूची शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय शौचालयों का निर्माण हो सके। विभागीय मंत्री डा. रावत ने स्कूलों में जल, सफाई और स्वच्छता सुविधाओं की व्यवस्था से एक स्वस्थ स्कूली वातावरण सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही करने के निर्देश

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर इनके त्याग बलिदान को याद किया गया –

pahaadconnection

Leave a Comment