Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Advertisement

बागेश्वर 10 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए ईवीएम स्टाॅग रूम के साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए डिग्री काॅलेज परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य कार्यालय के दो मंजिले में बनने वाले स्टाॅग रूम की जानकारियां लेते हुए मतगणना के लिए तैयार वनस्पति, जंतु विज्ञान भवन व्याख्यान कक्षों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृश्टिगत उचित बैरीकेडिंग के साथ ही काॅलेज के सभाकक्ष में कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल बैरिकेडिंग को दिए। साथ ही उन्होंने प्राचार्य कक्ष मे स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को काॅलेज परिसर में झाडियों का कटान करते हुए उचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर रिटर्निंग ऑफिस पहुंचकर बैरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नामाकंन संबंधी जानकारियां ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिटर्निंग आफिसर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कंडारी, अधि.अभि. ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, सहायक रिटर्निंग आफिसर तितिक्षा जोशी, दीपिका आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित जनसंपर्क के महाकुंभ में बनी आकर्षण का केंद्र

pahaadconnection

वॉलेंटियर्स को एसएसपी ने किया सम्मानित

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment