Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भूस्खलन की चपेट में आए जाखण गांव का डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आए जाखण गांव का डीआईजी/ एसएसपी देहरादून ने स्थलीय निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। भूस्खलन में जाखण गाँव के 09 मकान तथा 07 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गए, जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावित लोगों को पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित रूकवाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

 आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति एवं गुरूजी राम राय स्कूल जीते

pahaadconnection

राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस

pahaadconnection

आनलाइन ई-बुकिंग पोर्टल का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment