Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून 23 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को  आगामी 27 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन समारोह की तैयारियों को लेकर हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर संबधित को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पानी शौचालय साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने भी निर्देशित किया। मंत्री ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन समारोह का भव्य तरीके से आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही  केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री ने सभी बहनों को कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का भी आग्रह किया है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसीएस ने किया सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

pahaadconnection

ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में पार्टनर बनाने के नाम पर 19 करोड़ की ठगी

pahaadconnection

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ब्लड बैंक, निर्माण कार्य प्रारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment