Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

रक्षा संबंधों का जायजा लेने के लिए 2 और 3 सितंबर को श्रीलंका का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री

Advertisement

नई दिल्ली, 1 सितंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 02 और 03 सितंबर, 2023 को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान श्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री श्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री श्री दिनेश गुणवद्धने के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों के दौरान श्रीलंका के साथ भारत के रक्षा संबंधों के समस्त पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे।

राजनाथ सिंह की यह यात्रा श्रीलंका के साथ मौजूदा सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराएगी। यह दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेवा सप्ताह अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

असम पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन और मल्टी-टास्किंग (MTS) स्टाफ पदों पर भर्ती, जानिए संपूर्ण जानकारी एक क्लिक हाईलाइट में

pahaadconnection

रेंजर्स ग्राउंड बनेगा सहकारिता का केंद्र, 20 से 28 दिसंबर तक सजेगा सहकारिता मेला

pahaadconnection

Leave a Comment