Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में की गई कन्ट्रोल रूम की स्थापना : सुश्री झरना कमठान

Advertisement

देहरादून, 07 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 सितम्बर, 2023 से ECIL Make M-3 BU, CU & VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (PIC) का कार्य रायपुर ब्लॉक के आवासीय परिसर, तपोवन रोड में स्थित EVM Warehouse में प्रातः 09.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक सम्पादित किया जा रहा है। EVMs की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) कार्य के अनुश्रवण के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय, देहरादून में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून श्रीमती सोनिया बहुगुणा   (मो0-08370189016 एवं 0135-2624216  को बनाया गया है। श्रीमती सोनिया बहुगुणा कार्य की समाप्ति तक कन्ट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगी।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

pahaadconnection

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

pahaadconnection

प्रोजेक्ट का कंपलीट ग्राउंड सर्वे करने के पश्चात ही डीपीआर तैयार करें : मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment