Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चलाया गया 10 मशीनों के माध्यम से वृहद फॉगिंग अभियान

Advertisement

देहरादून, 07 सितंबर। आज महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध मजबूती से गतिमान फॉगिंग अभियान के अंतर्गत संपूर्ण वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया। इस संपूर्ण अभियान में झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार सब्जी मंडी, मन्नुगंज, मालियन मोहल्ला, नेताजी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट आदि क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने पहुंचकर बड़े स्तर पर फॉगिंग को सुनिश्चित किया।

विदित हो की नगर निगम लगातार फागिंग एवं जागरूकता अभियानों का संचार जनहित में कर रहा है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी नागरिकों से निवेदन किया की घर में गमलों में या किसी बाल्टी इत्यादि पर पानी एकत्रित न होने दें व समय-समय पर जांच कर हम डेंगू के विरुद्ध अपनी सुरक्षा को और मजबूत कर सकते हैं।

Advertisement

इस अभियान के दौरान नगर निगम के उप नगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल, भाजपा के मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अक्षत जैन, आदेश गुप्ता,  सफाई नायक राजेश कुमार, कपिल, कर्मवीर, अजमेर सहित नगर निगम के पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहें।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

pahaadconnection

नकल के खिलाफ धामी सरकार के कड़े फैसलों ने जगाई युवाओं मे उम्मीद : चौहान

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ स्वर्गीय हीराबेन की याद में बाला साहेब गुरूद्वारे में शांति पाठ विशाल भण्डारे का किया गया आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment