Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

माउंट थेलू के लिए संचालित किया जा रहा पर्वतारोहण अभियान

Advertisement

देहरादून, 07 सितम्बर। पर्वतीय प्रशिक्षण अभियान एनसीसी महानिदेशालय, दिल्ली द्वारा उत्तरकाशी, उत्तराखंड में माउंट थेलू के लिए संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में कुल 24 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं, जिसमें 12 सीनियर डिवीजन लड़के और 12 सीनियर डिवीजन लड़कियां शामिल हैं। टीम का नेतृत्व आर्मी मेडलिस्ट कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं, जो खुद एक पर्वतारोही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नेहरू पर्वतीय प्रशिक्षण संस्थान, उत्तरकाशी की टीम ने कड़ी मेहनत की है। इस अभियान का उद्देश्य कैडेटों में साहसिक गतिविधि की भावना जागृत करना है। 08 सितंबर को, पर्वतारोहण थेलू टीम हर्षिल से भोजबासा और आगे माउंट थेलू तक मार्च कर रही है जो 6002 मीटर ऊंचा पर्वत है। एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड ने इस अभियान के सफल समापन के लिए सभी कैडेटों और टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आपातकाल लागू करना लोकतंत्र को नष्ट करने वाले भूकंप से कम नहीं था : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

ऋषिकेश से होगी ईट राइट मिलेट मेले की शुरुआत

pahaadconnection

जनपद के 24991 आपदा प्रभावितों को मिले 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment