Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अर्धसैनिक बलों ने कस्बा गौचर में किया फ्लैग मार्च

Advertisement

चमोली। शान्तिपूर्ण वातावरण में निर्भीक मतदान का संदेश देने के लिये चमोली पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों ने कस्बा गौचर में फ्लैग मार्च किया। आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव-2024 को पारदर्शी, निर्बाध एंव शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु आज कस्बा गौचर में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च कर आम मतदाता से आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनावों में बिना किसी के दबाव में आये हुए भयमुक्त एंव निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक मतदान करने व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी उप चुनाव को निष्पक्ष एंव शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता में सुरक्षा एंव विश्वास बनाये रखना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

pahaadconnection

हार्ट ऑफ सिटी घंटाघर की एक बार फिर बंद हुई धड़कन

pahaadconnection

घटनास्थल पहुँची समिति, शुरू की जांच

pahaadconnection

Leave a Comment