Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़, 03 अक्टूबर। आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसभा के प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचें, जहां मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दौरे को लेकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी आदेश दिए।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी अक्सर उत्तराखंड की जनता प्राकृतिक संपदा रीति-नीति और लोक परंपराओं का अक्सर जिक्र करते हैं। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखंडवासी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड के प्रति लगाव पर उनका आभार भी जताया। इससे पूर्व पुलिस लाइन मैदान में पिथौरागढ़ आगमन पर मंत्री का पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, ज़िलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने की केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा

pahaadconnection

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए जीवनोपयोगी सहायक उपकरण

pahaadconnection

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment