Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महानगर देहरा महिला प्रकोष्ठ का विस्ताश्र

Advertisement

देहरादून। आज महानगर देहरादून की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मधु सेमवाल ने महानगर कार्यकरिणी का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल नगर निगम के चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगा जिसके मध्य महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने देहरादून नगर निगम के समस्त 100 वार्ड में महिला प्रकोष्ठ का संगठन तैयार किया जाने पर जोर दिया । आज कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं।महानगर अध्यक्ष श्री विजेंद्र रावत ने महिला प्रकोष्ठ के नव नियुक्त सभी पदाधिकारी को बधाई दी और कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलती है मुझे आशा है कि समस्त 100 वार्डों में महिला संगठन और मजबूत बनेगा और हम लोग स्थानीय निकाय के चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगे। मंच का संचालन महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष अनीता शर्मा लखेड़ा ने किया। उषा रमोला उपाध्यक्ष, माया बिष्ट उपाध्यक्ष , संस्कृति मंत्री सरस्वती बडोला, महिला प्रचार मंत्री रेखा शर्मा एवं गुड्डी सुयाल , प्रचार सचिव अदिति सेमवाल , आंदोलनकारी प्रकोष्ठ का महिला अध्यक्ष पुष्पा बहुगुणा , सह प्रचार सचिव ललिता गोसाई , कोषाध्यक्ष पूजा गुलाटी , मीडिया प्रभारी सुचित्रा चौहान एवम राधा रावत संगठन मंत्री होंगी। आज इस कार्यक्रम में रमा चौहान , उत्तरा बाहुगुणा पंत, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, राजेंद्र प्रधान, मनोज कुमार,आलम सिंह नेगी आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आध्यात्मिक पुरुषार्थ का नाम है साधना : डॉ प्रणव पण्ड्या

pahaadconnection

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर

pahaadconnection

भाजपा को झटका : बदरीनाथ और मंगलौर सीट दोनों पर मिली हार

pahaadconnection

Leave a Comment