Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हिम ज्योति स्कूल बना वालीबॉल चैम्पियन

Advertisement

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में चल रही द्वितीय जॉन जे सूकियाज मैमोरियल अंतर विद्यालय वरिष्ठ गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट में द हैरिटेज स्कूल एवं हिम ज्योति स्कूल के बीच खेले गये फाइनल में शुरूआती दौर से दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन बाद में हिम ज्योति स्कूल के खिलाडियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच जीतकर चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया।

न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही द्वितीय जॉन जे सूकियाज मैमोरियल अंतर विद्यालय वरिष्ठ गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत फाइनल मैच मेजबान द हैरिटेज स्कूल एवं हिम ज्योति स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों ही टीम के खिलाडियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

Advertisement

मैच में एक दूसरे को कडी टक्कर देते हुए अंत में हिम ज्योति स्कूल ने 2-0 से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर विजेता एवं उप विजेता टीमों को स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी द्वारा ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। फाइनल मैच द हैरिटेज स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम के मध्य खेला गया । इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, शिक्षिक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

pahaadconnection

जनवरी 2022 से नवम्बर तक आयोग ने की 3960 सुनवायी

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

pahaadconnection

Leave a Comment