Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लंबी विभागीय सेवा के उपरांत विदा हुए 3 अपर उप निरीक्षक

Advertisement

हरिद्वार। लंबे सेवाकाल के पश्चात आज जनपद हरिद्वार में सेवारत उत्तराखंड पुलिस के 03 अपर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में सेवानिवृत्त अपर उप निरीक्षक हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तालियों के शोर के बीच विदा हो रहे जवानों को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम के दौरान रिटायर हो रहे सभी जन को लंबे सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्त होने पर बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ सुक्ष्म जलपान का आनंद लेने के पश्चात उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो इन उपचारों को अपनाएं

pahaadconnection

बनभूलपुर हिंसा: हाईकोर्ट ने की मास्टर माइंड की जमानत अर्जी खारिज

pahaadconnection

श्रद्धा पूर्वक मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश पर्व

pahaadconnection

Leave a Comment