Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने रखी “पतंजलि गुरुकुलम् एवं आचार्यकुलम्” की आधारशिला

Advertisement

हरिद्वार।  हरिद्वार स्थित स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में महर्षि दयानंद जी की 200वीं जयंती व स्वामी दर्शनानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  “पतंजलि गुरुकुलम् एवं आचार्यकुलम्” की आधारशिला रखी।

निश्चित तौर पर भारतीय सनातन संस्कृति, अध्यात्म, योग के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करने में पतंजलि गुरुकुलम् अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि गुरुकुलम् एवं आचार्यकुलम् के शिलान्यास पर स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण समेत पतंजलि योगपीठ परिवार के सभी सदस्यों को अनंत शुभकामनाएं दी।

Advertisement

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् शिलान्यास’ समारोह में पहुंचे। उन्होंने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुल आगे आए। उन्होंने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा था। उन्होंने संस्कृत पढ़ने लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई।

Advertisement

कहा कि देवभाषा की यह स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। गुरु शिष्य परंपरा पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि गुरुओं के नाम पर ही सनातन की पहचान है। सभी धर्म में मतभेद हो सकता है लेकिन गुरु को सभी ने स्वीकार किया है।

संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में करेंगे काम

Advertisement

रक्षामंत्री ने कहा कि गुरुकुल परंपरा ने भारत का पूरे विश्व में स्थान दिलाया है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने की भी बात कही। जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति के महत्व को समझ सके इसमें देश के गुरुकुल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई राज्यों ने नई शिक्षा नीति के तहत अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कहा कि इसमें अचानक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्धति ने देश को राजनीतिक और मानसिक रूप से गुलाम बनाया। स्वामी दर्शनानंद ने गुरुकुल की स्थापना कर इस दिशा में प्रकाश फैलाया जो आज भी युवाओं को प्रकाशित कर रहा है। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी वार्ता हुई। अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य की जनता में उत्साह है। इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में ‘गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पहुंचे। जहां रक्षामंत्री ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी।

पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए सात मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवान राम फिर से अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। आज चाहे काशी विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो या बद्रीनाथ का मास्टर प्लान और केदारनाथ का पुनर्निर्माण हो। हर जगह काम हो रहा है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचे हरिद्वार

pahaadconnection

शांति का कोई मार्ग नही होता, बल्कि शांति ख़ुद ही एक मार्ग : महंत रविंद्र पुरी महाराज

pahaadconnection

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment